हरदोई, फरवरी 4 -- हरपालपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बैठापुर गांव निवासी एक महिला ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता सीमा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व फर्रुखाबाद जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी दीपू के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में उसके पिता ने सामर्थ्य अनुसार दान-दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था। सीमा का आरोप है कि पति दीपू, सास प्रेमवती सहित आठ लोग लगातार उससे सोने की चेन और दो लाख रुपये नकद की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। पीड़िता के अनुसार 21 जनवरी को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.