बांदा, फरवरी 9 -- अतर्रा। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने अपने पति समेत अन्य परिवारीजनों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाहिता का मेडिकल कराया गया है। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि 6 फरवरी को रात 8 बजे घर में अकेली थी। तभी मेरे कमरे में चार लोग मेरे पति सत्यम कृष्ण गुप्ता, देवर, किराएदार एवं एक व्यक्ति अज्ञात घुस आए। उन लोगों ने मुझे गाली गलौज कर मेरे साथ लात घूसो से जमकर मारपीट की और कमरे में बंद करके सामूहिक दुष्कर्म किया। वही रिटायर्ड बैंक प्रबंधक ससुर का कहना है कि मामला पूरी तरह झूठा है। सिर्फ घरेलू विवाद हुआ है कई वर्षों से बहू तमाम प्रकार के मुकदमे लगाए हुए हैं। सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर...