देवरिया, फरवरी 7 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। दहेज के विवाहिता को प्रताड़ित करने व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के विरूद्ध दहेज उत्पीड़न का मुदकमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई विवाहिता की तहरीर पर की है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव निवासी संजू देवी की शादी वर्ष 2018 में बैकुंठपुर गांव निवासी प्रमोद से हुई थी। दोनों से दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि शादी के चार वर्ष बाद ससुराल पक्ष के लोग उन्हे प्रताड़ित करने लगे एवं उनके साथ मारपीट करनेके साथ अभद्र गालियां देने लगे। मामले में पीड़िता ने पति प्रमोद, सास फूला देवी, ननद पुनीता, देवर अभिषेक तथा देवरानी आरती के विरूद्ध केस दर्ज कराया है। इस संबंध में थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, बहुत जल्द गिरफ्तार कर ...