देवरिया, अप्रैल 3 -- देवरिया। महिला ने अपने पति व ससुर पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के बेड़िया सुल्तान निवासी प्रियंका देवी का आरोप है कि उनका पति कृष्ण विश्वकर्मा व ससूर रामचन्द्र ने 20 मार्च को गाली देते हुए प्रियंका की पिटाई कर दी। पति पर उन्होने अक्सर शराब पीकर पिटाई करने व दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने पति व ससूर पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.