समस्तीपुर, दिसम्बर 20 -- शिवाजीनगर। शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत हथौड़ी थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव निवासी गुलशन कुमार मांझी की पत्नी पूजा देवी उम्र 22 ने पारिवारिक विवाद में जहर खा लिया। जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। जिसे इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां महिला का इलाज चल रहा है। परिवार वालों ने बताया की पति लेट घर पहुंचा इसी को लेकर विवाद हुआ। इसी के कारण पूजा जहर खा लिया। करीब 1 वर्ष पहले महिला की शादी बल्लीपुर गांव निवासी गुलशन कुमार मांझी से हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.