जौनपुर, दिसम्बर 17 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के रेहारी वेला गांव में मंगलवार की रात करीब दस बजे किसी बात से आक्रोशित पति ने घर में शाक भांजी काटने वाले पहसुल से अपना गला रेतने लगा। बचाव करने आई पत्नी के ऊपर भी वार कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है। 30 वर्षीय संतोष सिंह पुत्र राजीव सिंह और पत्नी आकांक्षा सिंह रात में अपने दोनों बच्चों के साथ सो रहे थे। इसी बीच पति और पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आक्रोशित पति पहले अपना गला रेतने लगा। बचाव करने पर पत्नी के गले पर वार कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घर में हुई चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग जुट गए। दोनों को ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया गया। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष राजकुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.