नई दिल्ली, फरवरी 5 -- कई पति दूसरे शहर में काम के सिलसिले में रहते हैं और कुछ आर्मी या नेवी में होते हैं, तो पार्टनर से दूर रहते हैं। लॉन्ग डिस्टेंस में रहते हुए प्यार और रिश्ते को मजबूत रखना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन कुछ तरीकों से आप आपस में प्यार जिंदा रख सकते हैं। आप पति को रोमांटिक मैसेज भेज सकती हैं, जिसमें अपनी फीलिंग्स शेयर करें। अगर आपकी सुबह पार्टनर को याद करते हुए होती हैं, तो कुछ दो लाइन वाले मैसेज लिखकर उन्हें गुड मॉर्निंग विश करें। इन मैसेज को पढ़ते ही पतिदेव के होठों पर मुस्कान छा जाएगी और उनका दिन बन जाएगा। चलिए आपको लिस्ट दिखाते हैं।यहां देखें टॉप 10 रोमांटिक मैसेज- 1- दूरी चाहे कितनी भी हो, प्यार कम नहीं होता। हर सुबह तुम्हारी याद मेरे दिन को खास बना देती है।Good Morning meri jaan! 2- तुम दूर हो, फिर भी दिल के सबसे पास...