अलीगढ़, अक्टूबर 2 -- अलीगढ़। श्री ग्यासीराम रामलीला कमेटी द्वारा योगेश राजपूत प्रखर वक्ता के निर्देशन में नगला बरौला में रामलीला का आयोजन चल रहा है। कलाकारों ने बुधवार को मेघनाद वध का मंचन किया। भीषण युद्ध में लक्ष्मण मेघनाथ का वध कर देते हैं। उसके शीश को रामादल में श्रीराम के पास ले आते हैं। उसकी एक भुजा को काटकर लंका नगरी में सुलोचना के महलों में फेंक देते हैं। जब सुलोचना की बांदी महलों में साफ सफाई करने आती है तब वह झाड़ू लगाते हुए देखती है कि यह किसी मानुष की कटी हुई भुजा महलों में पड़ी है। तब वह रानी सुलोचना को बताती है। सुलोचना रामादल से पति का सिर लेकर आती है और सती हो जाती है। भावुक कर देने वाली मार्मिक और करुंण लीला के मंचन को देखकर दर्शक भाव-विभोर हो गए। आखों से आंसू निकलने लगे। लीला में अतिथि मेयर प्रशांत सिंघल ने लोगों को संबो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.