अलीगढ़, फरवरी 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मैडम, पति शराब पीकर मारपीट करता है और ननद मानसिक प्रताड़ना देती है। इस वजह से सुसराल नहीं आना चाहती। बुधवार को महिला आयोग की सदस्य के सामने पीड़ित महिला ने यह शिकायत की। सदस्य ने पति से लिखित सुधार का आश्वासन लिखवाते हुए 12 मामलों की सुनवाई की। घरेलू हिंसा एवं पारिवारिक उत्पीड़न से जुड़े मामलों की बुधवार को महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने सुनवाई की। एक प्रकरण में पत्नी ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसका पति मजदूरी करता है और प्रतिदिन शराब का सेवन करता है। नशे की हालत में वह उसके साथ मारपीट करता है, जबकि कभी-कभी पति के भाई एवं माता-पिता भी हिंसा में शामिल हो जाते हैं। इन परिस्थितियों के चलते पत्नी ने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया। वहीं पति ने आयोग के समक्ष पत्नी को साथ रखने की इच्छा जताई। मामल...