हापुड़, दिसम्बर 26 -- क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पति पर दूसरी महिला से संबंध बनाने और विरोध करने पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव निवासी महिला ने बताया कि उनकी शादी करीब 20 साल पूर्व हुई थी। शादी के बाद उन्होंने दो बच्चों को जन्म दिया, लेकिन उनके बच्चों की मौत हो गई। उसके बाद से उसका पति एक महिला के चक्कर में फंस गए और शारीरिक संबंध बनाने लगा। पीड़िता ने अब उसने पति को ऐसा करने से मना करते हुए विरोध किया तो उसके पति ने उसके साथ पिटाई कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.