कन्नौज, फरवरी 4 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। एक विवाहिता ने पति के विरुद्ध कोतवाली में दहेज उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम छबीलेपुरवा निवासी पायल पुत्री रामप्रकाश ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि लगभग दो वर्ष से वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी गुड़गाव हरियाणा में कर रही थी। वहां पर उसकी जान पहचान राजवली पुत्र श्रीकान्त निवासी ग्राम टेढी उपरवार, थाना सीता मढी भदोही से हो गई थी। कई बार राजबली उसके गांव छवीलेपुर्वा आया था। उनके माता पिता से भी उसका मेल जोल हो गया। और मेरे माता पिता भी उसे पसन्द करने लगे। अप्रैल 2024 को मेरे माता पिता की इच्छा से मेरी शादी राजवली से हुई थी। राजवली के साथ मुझे गुड़गांव भेज दिया। जहां पर वह पति पत्नी की तरह रहने लगे। कुछ दिनों के बाद राजवली आए दिन कम दहेज का ताना मार कर गाली गलौज व म...