हापुड़, दिसम्बर 17 -- क्षेत्र के हरोड़ा रोड निवासी महिला रुखसाना ने बताया कि उसका पति शराब पीता है। इसको लेकर वह मना करती है तो आरोपी पति उसके साथ अभद्रता करता है। पीड़िता ने बताया सोमवार की रात को उसका पति शराब पीकर आया उसने मना किया तो आरोपी ने उसके साथ पिटाई कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...