कानपुर, फरवरी 5 -- चकेरी। एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि आरोपित ने उनकी किसी के साथ अश्लील फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। पीड़िता ने आरोपित पति के खिलाफ चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। चकेरी निवासी महिला के अनुसार, उनका विवाह आगरा निवासी युवक के साथ हुआ था। लेकिन, आरोपित पति उन पर घरेलू हिंसा करता था। इससे तंग आकर वह आरोपित मायके में रहने लगीं और तलाक के लिए उन्होंने कोर्ट में अर्जी डाली थी, जो अभी विचारधीन है। आरोप है कि पति दूसरी शादी भी कर चुका है। साथ ही उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से आरोपित पति उनकी किसी व्यक्ति के साथ अश्लील फोटो एडिट कर इंस्टाग्राम की अलग अलग आईडी से पोस्ट कर रहा है, जिससे उसका समाज में उठना बैठना भी दूभर हो रहा है। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.