बाराबंकी, दिसम्बर 19 -- बाराबंकी। शादी के सात माह में ही नवदंपति के बीच दहेज के कारण दरार आ गई। पीड़ित ने दहेज के लिए प्रताड़ित किये जाने और ससुराल से भगाए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसके पति के पहले से दो शादियां की थीं। तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली की रहने वाली शबा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब सात माह पहले मो. अहमद निवासी लाल कुंआ, हुसैनगंज लखनऊ के साथ कराया था। पिता ने शादी में काफी उपहार भी दिया था लेकिन ससुरालीजन इससे संतुष्ट नहीं थे। पीड़िता का आरोप है कि सास शकीला, ससुर मो. आलम व तीनों ननदों ने दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। इसी दौरान पता चला कि पति का पूर्व में दो निकाह हो चुका है। इस संबंध में जब ससुरालीजनों से पूछताछ की तो सभी ने मिलकर उसकी पिटाई शु...