सुल्तानपुर, जनवरी 4 -- हलियापुर, संवाददाता। हलियापुर थाना क्षेत्र के जमालपुर मजरे पिपरी निवासिनी पुष्पा मिश्रा पत्नी राम कुमार मिश्रा का आरोप है कि उसके पति आये दिन उससे मार पीट करते रहते हैं। जिससे वह अपने मायके चली आयी। फिर भी उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। इसी बीच उसके पति राम कुमार मिश्रा निवासी दसौली थाना पूरा कलन्दर जनपद अयोध्या गुरुवार की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे उसके मायके जमालपुर पहुंचे और उसे पीट दिया। शोर सुनकर जब उसके परिवार वाले दौड़े तो उसका पति धमकी देते हुए भाग निकला। आये दिन उसकी प्रताड़ना से वह परेशान रहती है। इस संबंध में थाना प्रभारी वंदना अग्रहरि ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.