मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि पति पर अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए पत्नी ने नगर थाने में मंगलवार को एफआईआर कराई है। इसमें हमदर्द गली की एक महिला और उसके पति को आरोपित किया है। पीड़िता कांटी के असनगर की रहने वाली है। वर्तमान में वह पंखा टोली में रहती है। एफआईआर में पीड़िता ने बताया है कि 14 साल पहले उसकी शादी हुई थी। वह दो बच्चों की मां है। उसका पति पिछले एक साल से साथ नहीं रहा है। बीते 13 अप्रैल की दोपहर हमदर्द गली में उक्त महिला के साथ पति को रंगेहाथों पकड़ा था। इस दौरान उक्त महिला ने अपने पति के साथ मिलकर मुझे और मेरे बच्चों की पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी भी दी। उक्त महिला मेरी 10 धुर जमीन हड़पना चाहती है। पीड़िता ने चेतावनी दी कि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वह दोनों बच्चों के साथ थाने के पास आत्मदाह कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.