सुल्तानपुर, मार्च 29 -- गोसाईंगंज, संवाददाता शनिवार को गोसाईगंज पुलिस ने पति-पत्नी सहित तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से तीनों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। मधुबन निवासी कल्लू प्रजापति और उनकी पत्नी संगीता देवी के ऊपर न्यायालय में एससी एसटी एक्ट को लेकर मुकदमा विचारधीन है। जिसमें दोनों कोर्ट के सामने पेश नहीं हो रहे थे। जिसके बाद कोर्ट ने दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। शनिवार को उप निरीक्षक प्रमोद मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ वारंटी अभियुक्त कल्लू और संगीता को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उपनिरीक्षक गुलाबचन्द्र पाल और हेड कॉन्स्टेबल अखिलेश सिंह ने आर्म्स एक्ट के मामले से संबंधित वारंटी अभियुक्त रंजीत पुत्र साधू जमुरिया सैफुल्लागंज को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया तीनों वारंटी अभ...