अयोध्या, फरवरी 19 -- बीकापुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में उपद्रव कर पति-पत्नी समेत परिवार के अन्य सदस्यों की पिटाई करने के आरोप में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। अयोध्या का पुरवा दशरथपुर निवासी रामचन्दर यादव ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि 13 फरवरी की सुबह करीब सात बजे गांव के विपक्षी अभिषेक यादव, सुधीर यादव व भूपेन्द्र प्रताप अपने परिजनों के साथ उनके घर पर आ धमके। आरोप है कि सभी ने मिलकर उन्हें, उनके पुत्र, पत्नी तथा पुत्रवधू को बांस और डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उनका छप्पर गिरा दिया और घर का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। बांस की कोठ काटकर गिरा दी तथा उनके बैल और भैंस को खोलकर भगा दिया। इतना ही नहीं, तीन वर्षीय नाती को उठाकर जमीन पर पटकने का भी प्रया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.