अंबेडकर नगर, जनवरी 13 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। पैसे के लेनदेन के चलते युवक के ऊपर हुए हमले के मामले में सिविल जज जूनियर डिवीजन त्वरित न्यायालय/जेएम के आदेश पर भीटी पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला दो माह पूर्व बेनीपुर गांव का है। बेनीपुर निवासी एवं भारतीय सेना में सूबेदार मेजर रह चुके अशोक कुमार तिवारी ने सिविल जज जूनियर डिवीजन त्वरित न्यायालय/जेएम की अदालत में अधिवक्ता शशिकान्त तिवारी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर पड़ोसी कालिका प्रसाद दूबे पुत्र शंकर दयाल दूबे, कांक्षी देवी पत्नी कालिका प्रसाद दूबे, विकास दूबे एवं वरुण दूबे पुत्रगण कालिका प्रसाद दूबे को विपक्षी बनाया। आरोप है कि पुत्र सुशील कुमार तिवारी उर्फ ज्ञानू को विकास दूबे ने 19 अक्तूबर 2025 की शाम को घर के पास बुलाया और बीस हजार रुपए लिए गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.