नैनीताल, फरवरी 4 -- नैनीताल। दिसंबर में तल्लीताल क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के मामले में गाजियाबाद निवासी महिला की शिकायत पर तल्लीताल पुलिस ने महिला के पति और एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गाजियाबाद निवासी प्रीति शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि वह 29 दिसंबर को अपने परिवार की महिला सदस्यों के साथ नैनीताल घूमने आई थी। तल्लीताल क्षेत्र में खाना खाने जाते समय उसे उसका पति अपनी सहकर्मी के साथ कार में दिखाई दिया। कार रोकने का इशारा करने पर टक्कर मारने के इरादे से कार उसकी ओर बढ़ा दी। आरोप है कि तल्लीताल पुलिस जानकारी देने के बाद कार्रवाई नहीं की गई। महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से जांच की मांग की थी। थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने बताया कि मामले में गाजियाबाद निवासी अभिकेश कौशिक और उन्न...