गोरखपुर, जनवरी 29 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद गोला बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम दुरुई में पति-पत्नी के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम दुरुई निवासी सुमन पत्नी शंभू ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 18 जनवरी को पुरानी रंजिश को लेकर दीपक पुत्र राम आधार, इसरावती पत्नी राम आधार और राम आधार पुत्र कल्लू उनके घर में घुस आए और लात-मुक्का और डंडे से मारपीट करने लगे। शोर सुनकर जब उनके पति बचाने आए तो आरोपियों ने उन्हें भी पीट दिया। पीड़िता के अनुसार मारपीट में पति-पत्नी दोनों को अंदरूनी चोटें आई हैं। जाते समय आरोपी जान-माल की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.