प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 11 -- कुंडा कोतवाली के अलीगंज बरई गांव निवासी जुबी बानो ने पुलिस को तहरीर दी। शनिवार सुबह करीब छह बजे उसका पति नौशाद घर से अपनी दुकान कुंडा जा रहा था। तभी गांव के कुछ लोग रंजिशन उसके पति को रोककर गालियां देते हुए पीटने लगे। शोर सुनकर वह पति को बचाने दौड़ी तो उन लोगों ने उसको भी मारा पीटा और उसे गिरा दिया उसके कपड़े खींच लिए। उसके पति ने उसे छोड़ने को कहा तो वह लोग तमंचा निकाल कर उसके पति को बट से मारने लगे। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता शबा बानो ने कई लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.