लखीसराय, फरवरी 16 -- सूर्यगढ़ा। स्थानीय पुरानी बाजार में एक महिला गौरी देवी और उसके पति महादेव पासवान को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। महिला के घर में घुसकर मारपीट की गई। उसका पति बाहर से आया और छुड़ाने लगा तो उसके साथ भी मारपीट की गई।सुमित कुमार ,उसकी पत्नी और पुत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पुष्टि की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...