सिद्धार्थ, नवम्बर 2 -- मिश्रौलिया (सिद्धार्थनगर), हिन्दुस्तान संवाद। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव में शनिवार देर शाम एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद हुई इस घटना के पीछे जहर खाने से मौत होने से आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। भगवतपुर गांव निवासी संतोष गुप्त (25) पुत्र लवकुश गुप्त गांव में ही किराए के मकान में पत्नी सुनैना और दो वर्षीय पुत्र के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कुछ विवाद हो गया। विवाद के कुछ देर बाद संतोष की तबीयत अचानक खराब होने लगी। घरवालों को सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और ज़हर खाने की आशंका जताते हुए घरेलू उपाय के तौर पर पहले उसे गोबर पिलाया, लेकिन उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.