रामपुर, फरवरी 14 -- बढ़ती महंगाई के बीच निश्चित और सुरक्षित आय के लिए दंपतियों को प्रधान डाक घर में मंथली इनकम योजना आकर्षक विकल्प बनकर उभरी है। इस योजना में पति-पत्नी संयुक्त खाता खोलकर निवेश कर सकते हैं। हेड पोस्ट आफिस में तैनात डाक सहायक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि इस योजना में संयुक्त खाते के माध्यम से अधिकतम 15 लाख तक निवेश किया जा सकता है। वर्तमान में इस योजना पर लगभग 7.4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर दी जा रही है, जिसका भुगतान हर महीने खाताधारक को किया जाता है। योजना की अवधि पांच वर्ष निर्धारित है। दंपतियों को हर महीने करीब नौ हजार से अधिक की नियमित आय प्राप्त हो सकती हैं। खाता खोलने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक हैं। स्थानीय निवेशकों का कहना है कि पोस्ट ऑफिस की यह योजना सरल प्रक्रिया और निश्चित रिटर्न के कार...