पाकुड़, फरवरी 23 -- थाना क्षेत्र के बारगो पहाड़ गांव में रविवार देर रात पति-पत्नी के घरेलू विवाद में पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार साहेबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र के घटियारी गांव निवासी सुंदरू पहाड़िया का दो वर्ष पूर्व बारगो पहाड़ गांव के असना पहड़िया के पुत्री मैसी पहाड़िन से शादी हुआ था। शादी के बाद से सुंदरू पहड़िया अपने ससुराल में रह रहा था। रविवार शाम को दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई और सुंदरू गुस्सा होकर घर से निकल गया। सुबह ग्रामीणों ने देखा कि एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटक रहा है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को पेड़ से नीचे उतारा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया गया है। वहीं थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि शव...