देवरिया, दिसम्बर 24 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने रामलक्षन चौकी क्षेत्र के रहने वाले पति और पत्नी के खिलाफ दलित उत्पीड़न और जालसाजी का मुकदमा दर्ज की है। रामलक्षन चौकी क्षेत्र के शिवपुर पड़रही गांव के रहने वाले रामप्रताप सोनकर पुत्र स्व.भोला सोनकर ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसने बनिऐनी गांव के रहने वाले अनुराग सिंह व उनकी पत्नी संगीता देवी का 14 कट्ठा जमीन खरीदने के लिए दस लाख 42 हजार रुपए दिया था। लेकिन उन्होंने जमीन उन्हें न देकर किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि पैसा वापस मांगने पर उन्हें जाति सूचन शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...