आगरा, मई 7 -- पति-पत्नी की आपसी सहमति पर अदालत ने दोनों के तलाक के आदेश दिए। दयालबाग निवासी युवती की शादी कमला नगर में रहने वाले युवक के साथ वर्ष 2020 में हुई थी। विवाह के बाद दोनों के मध्य छोटी-छोटी बातों पर आपस में मनमुटाव होना शुरू हो गया। साथ-साथ रहना असंभव होने पर दोनों वर्ष 2021 में अलग रहने लगे। उनके द्वारा आपसी सहमति से तलाक के लिए याचिका परिवार न्यायालय में प्रस्तुत की गई। अधिवक्ता शिवशंकर मुदगल ने तर्क प्रस्तुत किए। अदालत ने दोनों के तलाक के आदेश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.