कुशीनगर, मार्च 9 -- नेबुआ नौरंगिया (कुशीनगर), हिन्दुस्तान संवाद। कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मोतीछपरा गांव में शनिवार को दोपहर बाद पति पत्नी ने अलग-अलग कमरों में फंदे लटक कर जान दे दी। उस समय घर में यही दोनों मौजूद थे। इससे पहले दोनों में विवाद हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मोतीछपरा निवासी नन्दकिशोर प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद गौतम (25) की शादी छह माह पूर्व महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के बेलवा चौधरी निवासी गौतम प्रसाद की बेटी संगीता (22) के साथ हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। शनिवार को परिवार के अन्य सदस्य खेतों में गए थे। दोपहर बाद करीब दो बजे पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद पत्नी संगीता एक कमरे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.