बिजनौर, फरवरी 7 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में नगर पालिका मार्केट के सामने शनिवार शाम बीच सड़क पर दो युवकों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान एक युवक ने दूसरे युवक की बेल्ट से पिटाई कर दी, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। बेल्ट से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं शहर कोतवाल धर्मेंद्र सोलंकी ने जानकारी होने से इनकार किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार शाम एक युवक और महिला बाइक से नगर पालिका मार्केट के सामने आकर रुके। इसी दौरान दो युवक और आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाद में युवक ने पहले वाले के साथ आई महिला को अपनी पत्नी बताने लगा और अभी तलाक न होने की बात कह कर झगड़ने लगा। जिसको लेकर दोनों ओर से गाली-गलौज होने लगी। इस पर बाद में आए युवक ने पहले आए युवक पर बेल्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.