छपरा, नवम्बर 13 -- दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खजुहाता में पूर्व के विवाद में हमलावरों ने घर पर चढ़ कर पति पत्नी व मां को मारपीट कर घायल कर दिया।घटना बुधवार की शाम की है। जानकारी के अनुसार पूर्व के विवाद में कुछ लोग राजकली देवी के घर पर चढ़ गए और हमला कर दिए जिसमें राजकली देवी,उसका पति मैनेजर राय और उसकी मां बुरी तरह घायल हो गए।सभी को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया।इस संबंध में राजकली देवी के फर्द बयान पर ग्यारह लोगों को नामजद किया है।फर्द बयान में उसने अभियुक्तों पर लूटपाट करने का भी आरोप लगाया है।उसने कहा है कि अभियुक्त गण पूर्व में उसकी भैंस चुराने का प्रयास किए थे। इसकी शिकायत उसने थाने में की थी। इसी को लेकर सभी उसके घर पर चढ़ गए और मारपीट की। पुलिस छानबीन कर रही है। जलालपुर में छह लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, धंधे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.