चंदौली, दिसम्बर 1 -- चंदौली। एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर सोमवार को मिशन शक्ति केन्द्र की ओर से बिछड़े दम्पतियों को मिलाकर एक परिवार के बीच पुनः खुशियां लौटाने का सार्थक प्रयास किया गया। दोनों पक्षों आपसी सहमति एवं बिना किसी जोर दबाव के अपनी बीती हुई गलतियों को स्वीकार कर नये सिरे से पुनः पति एवं पत्नी की तरह एक दूसरे का सम्मान करते हुए रहने को तैयार हुए। महिला थाना एवं मिशन शक्ति केन्द्र से दम्पति के बीच पारिवारिक विवाद को समाप्त कराते हुए टूटते हुए रिश्ते को बचाने और पति-पत्नी को परिजनों के साथ राजी खुशी भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...