लखीमपुरखीरी, नवम्बर 23 -- बम्हनपुर, संवाददाता। अपने पड़ोसी युवक के साथ घर से भागी एक बच्चे की मां ने पुलिस और घर के लोगों के सामने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया। पुलिस और घर के लोगों के काफी समझाने के बावजूद महिला टस से मस नहीं हुई। हारकर पति ने उसे अपने प्रेमी के साथ जाने की इजाजत दी और वह थाने से ही अपने प्रेमी के साथ रवाना हो गई। मझगईं थाने के गांव के युवक ने पड़ोस के युवक के खिलाफ अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की तहरीर कोतवाल को दी थी। उसने बताया कि एक बच्चे की मां उसकी पत्नी को पड़ोसी युवक 22 नवंबर को भगा ले गया था। पुलिस को तहरीर देने की खबर पाकर रविवार को अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंची महिला ने पुलिस और घरवालों के सामने अपने पति के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। पुलिस और घरवालों के काफी समझाने-बुझाने के बावजूद वह अपनी जिद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.