श्रावस्ती, मई 18 -- गिरंटबाजार, संवाददाता। महिला की हत्या कर शव को जलाने के मामले में पुलिस ने पति, देवर व सास को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। दहेज के लिए पति ने भाई व मां के साथ मिलकर महिला की हत्या कर शव को जला दिया था। हरदत्त नगर गिरंट पुलिस ने शनिवार शाम को दहेज हत्या के आरोपी पति सैफुद्दीन पुत्र अय्यूब खां व देवर रईश खां निवासी हरबंशपुर जब्दी व रविवार को सास को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जब्दी निवासी मुकीना उर्फ सकीना पत्नी सैफूद्दीन 14 मई को रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई थी। महिला के भाई की तहरीर पर 15 मई को हरदत्त नगर गिरंट थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया। तांच में पुलिस को उसके हत्या होने की बात पता चली। दो दिन नहर में शव की खोज की गई लेकिन सुराग नहीं लगा। शुक्रवार को महिला का जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.