फिरोजाबाद, फरवरी 11 -- थाना रामगढ़ में एक विवाहिता ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके पति ने बाजार में खरीदारी के दौरान हुए विवाद के बाद उसके साथ मारपीट की। उसको जमीन पर गिराकर पीटा। जब वह ससुराल आ गई तो आरोपी का ससुरालियों ने साथ दिया। विवाहिता ने अपने भाई को बुलाया तो उसके साथ भी पति ने मारपीट कर दी। पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फरहाना निवासी मोहल्ला कश्मीरी गेट ने थाना रामगढ़ में मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी शादी फरवरी 2023 में हुई थी। सात फरवरी की शाम को वह पति के साथ बाजार में खरीदारी करने के लिए गई और किसी बात को लेकर पति से कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर पति फजल हाशिमी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और जमीन पर गिराकर उसको पीटा। विवाहिता किसी तरह बाजार से अपने ससुराल आ गई। विवाहिता ने अपने भाई को फोन करके घटना की जान...