रायबरेली, अक्टूबर 1 -- बछरावां,संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले दंपति के बीच बीते मंगलवार देर शाम किसी बात को लेकर आपस में हुई कहासुनी के बाद नाराज पति ने घर के बाहर स्थित बबूल के पेड़ की डाल में लोहे के तार से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इसकी जानकारी मिलते ही पत्नी ने भी घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर महिला को इलाज के लिए सीएससी पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। थाने के कुशली खेड़ा मजरे खैरहनी गांव के रहने वाले मुकेश कुमार का अपनी पत्नी कोमल से किसी बात को लेकर बीते मंगलवार देर शाम आपस में विवाद होने लगा। पति-पत्नी के बीच आपस में हुए विवाद के बाद नाराज पति मुकेश कुमार गांव के बाहर स्थित बबूल के पेड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.