लखनऊ, दिसम्बर 6 -- गोसाईंगंज के सिफ़तनगर गांव में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने घर के कमरे में छत के हुक से चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सिफ़तनगर निवासी पंकज यादव (23) है। घर में वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को शक हुआ। उन्होंने दरवाज़ा खोलने की कोशिश की तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस पर दरवाज़े का पल्ला तोड़ दिया। अंदर पंकज चद्दर के सहारे फंदे से लटका मिला। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। परिजनों के मुताबिक, पंकज की शादी दो वर्ष पूर्व रायबरेली निवासी वंदना से हुई थी। बताया गया कि पंकज की नशे की आदत से परेशान होकर पत्नी चार माह की बेटी के साथ मायके चली गई थी। उसी कारण परिवार वालों ने पंकज को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराय...