कौशाम्बी, सितम्बर 30 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। एयरपोर्ट थाने के जलालपुर भर्ती गांव में रविवार दोपहर नशेड़ी पति ने घरेलू विवाद में परिजनों संग मिलकर पत्नी को जमकर पीट दिया। साथ ही उसे बच्चों संग घर से बाहर निकाल दिया। पिटाई से महिला को काफी चोटें आईं। घायल महिला ने मायके जाकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। पीड़िता ने थाने जाकर आरोपी पति समेत ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जलालपुर भर्ती गांव की कविता देवी पत्नी धर्मराज ने बताया कि उसका पति नशेड़ी प्रवृत्ति का है। वह घर में रखा गृहस्थी का सामान बेचकर शराब पी लेता है। महिला किसी तरह मजदूरी कर बच्चों का गुजारा करती है। पति घर का खर्च चलाने के लिए पैसे भी नहीं देता। पैसा मांगने पर वह मारपीट करता रहता है। रविवार दोपहर में वह नशे की हालत में घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.