अयोध्या, जनवरी 5 -- तारुन, संवाददाता। पति ने अपनी दो बालिग बेटियों सहित पत्नी की पिटाई कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोनोरा गाऊपुर मजरे भटपुरवा निवासिनी पीड़िता नमिता देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी शादी करीब 30 वर्ष पहले शिव पलटन पांडेय के साथ हिन्दू रीतिरिवाज से हुई थी। उनकी दो बालिग बेटियां है। पति शादी के पांच वर्षों के बाद से शारीरिक व मानसिक रूप प्रताड़ित करता रहा है। वह ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाता था। इसी दौरान उसने बिना किसी को बताए चुपके से दूसरी शादी कर ली और पुत्र न होने की बात कहते हुए मारता पीटता रहता था। परन्तु पारिवारिक बंधनो के कारण वह कुछ नहीं कर रही थी। बीती 3/4 जनवरी की रात शराब के नशे में पति गालियां देते हुये मारने पीटने लगा जब बेटी बचने दौड़ी तो उसक...