अररिया, फरवरी 10 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के हरिरा वार्ड संख्या पांच में पत्नी को थप्पड़ मारना एक युवक को महंगा पड़ा है। घटना के बाद से महिला अपने बच्चे को लेकर घर छोड़ चली गई। इसको लेकर महिला के पति ने कुर्साकांटा थाना में मामला दर्ज कराया है। पति ने बताया कि उनकी शादी पूर्णियां जिले के भवानीपुर में हुई थी। उनसे एक वर्ष का पुत्र है। पिछले चार माह से वे केरल में मजदूरी कर रहा था। 22 जनवरी को वे घर वापस लौट आया। पत्नी हमेशा मोबाइल पर किसी से बात करती रहती थी। 28 जनवरी की सुबह करीब आठ बजे मेरी पत्नी मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। इस पर मैंने पूछा कि तुम हमेशा किससे बात करती रहती हो। इस पर वह कुछ नहीं बोली। मैंने उनसे मोबाइल मांगा तो वह मोबाइल नहीं दी। इस पर अपनी पत्नी को डांटा और दो गुस्से में आकर थप्पड़ जड़ दिया।...