चाईबासा, अक्टूबर 17 -- गुवा । गुवा रामनगर स्थित सेवा नगर में गुरुवार देर शाम एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की डंडे से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जाता है कि आरोपी पति संदीप करुवा का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी सुरेखा करुवा से विवाद हो गया, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने पत्नी पर डंडे से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घायल महिला ने किसी तरह गुवा थाना पहुंची और घटना की जानकारी दी। सूचना पाते ही थाना प्रभारी नीतीश कुमार अपने दल-बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल महिला को गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि यह घटना आपसी घरेलू विवाद से जुड़ी प्रतीत होती है। मारपीट के दौरान महिला के सिर में गहरी चोट आई है तथा उसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.