बदायूं, जुलाई 18 -- नगर के मोहल्ला संख्या छह में गुरुवार को पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला संख्या छह में गोशाला रोड पर रहने वाली देवश्री पत्नी पान सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया गुरुवार की सुबह वह काम करने के लिए जा रही थी। तभी उनके पति पान सिंह ने उसके साथ गालीगलौज करना शुरू कर दिया। जब उसने गाली का विरोध किया तो उसके पति ने जोश में आकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। घायल महिला को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.