जहानाबाद, सितम्बर 15 -- महिला को माथे में मारी गयी थी दो गोली हत्या के बाद पति घर से फरार हो गया, देर से पुलिस को मिली सूचना दो साल पूर्व महिला की हुई थी शादी, गया जिले के कोच गांव की रहने वाली थी मृतका मखदुमपुर, निज संवाददाता। विशुनगंज थाना क्षेत्र के अल्लागंज गांव में पति ने पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक पत्नी का नाम प्रतिमा कुमारी उम्र 26 वर्ष है। घटना सोमवार सुबह की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार उसके पति अनूप चौधरी ने किसी विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद हुआ फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को इसकी सूचना काफी देर से मिली। ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को इसकी सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर विशुनगंज थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। शव घर के अंदर एक कमरे में पलंग के नीचे पड़ा था। माथे पर दो गोल...