रांची, मई 25 -- रांची। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के हरमू रोड किशोरगंज में शिव शक्ति नगर में रहने वाली नूतन देवी और दो बच्चों के साथ पति मनोज कुमार साहू ने मारपीट की। पति ने पत्नी व दोनों बच्चों को जान से मार डालने की धमकी भी दी। पीड़िता की लिखित शिकायत पर पति के विरूद्ध केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि आरोपी पति ने दूसरी शादी कर ली है। पत्नी और बच्चों के साथ कोकर के खोरहाटोली में रहता है। मामले में भरण-पोषण को लेकर न्यायालय में वाद चल रहा है। न्यायालय के आदेश के बाद भी आरोपी भरण-पोषण खर्च नहीं दे रहा है। बराबर मकान को बेचकर बेघर करने की धमकी देता है। इधर, केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.