हापुड़, दिसम्बर 13 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी स्थित नाले के पास रहने वाली पत्नी को पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर घर में घुसकर मारपीट की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज मुकदमे में रिजवाना ने बताया कि वह करीब तीन साल से अपने पति इमरान से अलग रह रही है और चार बच्चों के साथ जीवन यापन कर रही है। 10 दिसंबर की रात को पति इमरान और उनका दोस्त मसरूफ घर में घुस गए और गाली गलौच करने लगे थे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर लोगों को आता देखकर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.