सुपौल, मई 29 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के उधमपुर पंचायत के भागवतपुर में बुधवार को एक पति द्वारा पत्नी को जान से मारने के प्रयास का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। घायल महिला भागवतपुर निवासी शेर खान की पत्नी साजदा परवीन है। सीएचसी में मौजूद घायल महिला की मां रौशन जहां ने दामाद पर दुपट्टा से गला दबाकर पुत्री को जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। बताया कि पांच साल पहले उसने अपनी पुत्री साजदा परवीन की शादी शेर खान से की थी। शादी के बाद से शेर खान उसकी पुत्री के साथ लगातार मारपीट करता है। वहीं अस्पताल में मौजूद शेर खान ने बताया कि उससे हुई कहासुनी के कुछ देर बाद साजदा दुपट्टा से गले में फंदा डालकर आत्महत्या की कोशिश कर रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही वह घर पहुंचा और किवाड़ तोड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.