रामपुर, फरवरी 1 -- शाहबाद। हत्यारोपी बेटे को मां का अंतिम संस्कार करने का अवसर भी नहीं मिला। महिला को उसके पति ने मुखाग्नि दी। वहीं, हत्यारोपी के खिलाफ परिजनों में आक्रोश का माहौल है। वे उसके लिए आजीवन कारावास जैसी सजा की मांग उठा रहे हैं। शुक्रवार शाम जगेसर गांव में राजू भारती नाम के युवक ने अपनी मां मायावती का ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी थी। इसके पीछे वजह सामने आई कि वह अपनी मां से शराब के लिए रुपए मांग रहा था। इनकार पर वह आपा खो बैठा और पास पड़ी ईंट से सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। महिला की अगली सुबह मेरठ में उपचाराधीन हालत में मौत हो गई। पुलिस ने मौत होने से पहले ही महिला की बेटी रोनी की तरफ से जानलेवा हमले का केस दर्ज कर आरोपी राजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद धाराएं तरमीम करने की बात कह...