सुल्तानपुर, फरवरी 9 -- कुड़वार, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के कामापुर मजरे सोहगौली गांव से एक प्रेरणादायक और मानवीय घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को किडनी दान कर उसकी जान बचाई। इस साहसी कदम की पूरे क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। गांव निवासी शिवनाथ पाण्डेय परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। इस दौरान पत्नी श्याम कुमारी लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं। उनका इलाज दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में चल रहा था। चिकित्सकीय जांच के बाद डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि श्याम कुमारी के जीवन को बचाने के लिए किडनी प्रत्यारोपण आवश्यक है। ऐसे कठिन समय में उनके पति शिवनाथ पांडेय ने साहस और प्रेम का परिचय देते हुए अपनी एक किडनी दान कर पत्नी को प्रत्यारोपण करने का निर्णय लिया। सभी आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण...