बस्ती, जनवरी 16 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बहू और बहू के प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के प्रेरित करने का केस दर्ज किया है। पिछले नौ जनवरी को एक किराए के मकान में युवक ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने किराए मकान से ही गुरुवार को आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसके बेटे की शादी 2014 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही गांव के एक युवक शेषराम का उसकी बहू से संबंध हो गया। इसको लेकर गांव में तमाम प्रकार की बातें होने लगीं। इससे परेशान होकर मेरा बेटा बहू को लेकर गांव से निकल गया। वह मुंडेरवा महादेवा मार्ग पर एक व्यक्ति के मकान को किराए पर लेकर...