धनरुआ (पटना), अप्रैल 5 -- बिहार के पटना जिले में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शराब के पैसे नहीं देने पर पति ने ही अपनी पत्नी को जान से मार दिया। वारदात धनरुआ के नसीरनाचक गांव में शुक्रवार दोपहर को हुई। नशेड़ी पति हत्या के बाद पत्नी के शव को घर में ही छोड़कर फरार हो गया। मृतका की पहचान 30 वर्षीय रूबी कुमारी के रूप में हुई है। उसका पति मिथिलेश कुमार ट्रक ड्राइवर है लेकिन अक्सर शराब के नशे में उससे झगड़ा करता था। रूबी सिलाई करके कुछ कमाई करती और घर चलाती थी। बताया जा रहा है कि मिथिलेश शुक्रवार को नशे की हालत में घर पहुंचा। फिर अपनी कमाऊ पत्नी से और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा। पत्नी ने पैसे नहीं दिए तो वह गाली-गलौज पर उतर आया। जब रूबी ने इसका विरोध किया तो वह आग-बबूला हो गया। मिथिलेश ने आव देखा न ताव घर में रखी लोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.